श्रीरामलीला कमेटी बाबूगंज की बैठक में महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, 2 अक्टूबर से मंचन

प्रयागराज: रामलीला महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीरामलीला कमेटी बाबूगंज बाजार की आम बैठक का आयोजन श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। फूलपुर क्षेत्र की प्रतिष्ठित रामलीला कमेटियों में बाबूगंज का एक विशेष स्थान है। 1961 से प्रारंभ हुई इस रामलीला में क्षेत्र के कई प्रमुख कलाकारों को रंगमंच पर अभिनय का अवसर मिला है।

रामलीला मंचन से पूर्व आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से राज कुमार मोदनवाल को अध्यक्ष, भारत लाल जायसवाल को महामंत्री, और नीरज जायसवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। रामजी केसरवानी को उपमंत्री की जिम्मेदारी दी गई, जबकि 1971 से लगातार कोषाध्यक्ष के पद पर रहे सुरेश चंद्र केसरवानी को इस बार भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उन्होंने गत वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया।

दीपक जायसवाल को सूचना एवं प्रसारण मंत्री, मनीष केसरवानी को आय-व्यय निरीक्षक, और अशोक कुमार केसरवानी को रामलीला कमेटी का संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रबंधक के रूप में विजयपाल और निर्देशक के रूप में शिव कुमार गुप्ता व राजेंद्र कुमार पटेल की जिम्मेदारी तय की गई। मंच निर्देशकों के रूप में संदीप जायसवाल, मोनू साहू, और वीरेंद्र जायसवाल का चयन किया गया।

रामलीला मंचन की सुचारू रूप से व्यवस्था के लिए सलाहकारों के रूप में डॉ. राकेश केसरवानी, रविंद्र मिश्र शास्त्री, और विजय चंद्र विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया। मेला प्रबंधक के रूप में भास्कर सिंह पटेल और आलोक यादव को चुना गया।

रामलीला का मंचन 2 अक्टूबर से प्रारंभ होगा और दशहरा 11 अक्टूबर को भव्य झांकियों और विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा। रामलीला के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थापक मंडल और मेला पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े