मानव सेवा को जीवन का मुख्य आधार मानना चाहिए : विनीता कुदेशिया

प्रयागराज: महिला चेतना क्लब इफको फूलपुर की अध्यक्षा, श्रीमती विनीता कुदेशिया ने शुक्रवार को नैनी, प्रयागराज स्थित वृद्ध आश्रम “आधार शिला” में 21 पलंग और 21 गद्दे दान किए। इसके साथ ही “दाल भात परिवार” संस्था के सहयोग से संगम पर 500 गरीब और दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

महिला चेतना क्लब हमेशा से जरूरतमंद और अनाथ लोगों की मदद के लिए सक्रिय रूप से काम करता आ रहा है। इस मौके पर श्रीमती विनीता कुदेशिया ने कहा, “मानव सेवा को जीवन का मूल आधार मानना चाहिए, इससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज का उत्थान होता है।”

इस कार्यक्रम में उनके साथ श्रीमती रमा वैश, श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती मीनू भंडारी, श्रीमती अलका गुप्ता, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती अनामिका मिश्रा, श्रीमती विभा सही, और श्रीमती ममता राज सिंह भी उपस्थित थीं।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े