पारस नाथ निर्विरोध प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के अध्यक्ष चुने गए

प्रयागराज। फूलपुर चकबंदी सीओ पारस नाथ यादव को प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं, बृजेश पाठक को महामंत्री नियुक्त किया गया।

अन्य पदों में हर्ष सिंह मंत्री, केशव प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश बहादुर सिंह संगठन मंत्री, शैलेंदु नाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष, श्रीकांत गौड़ उपाध्यक्ष और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव संपादक बनाए गए। यह चुनाव 27 सितंबर को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन में हुआ, जिसका संचालन ओपी गुप्ता और आरके गुप्ता ने किया।

चुनाव के बाद फूलपुर पहुंचने पर पारस नाथ का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को शासन स्तर पर सुलझाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े