डांडिया उत्सव में महिलाओ ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

संजय शुक्ला

कानपुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल किदवई नगर में डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय के सभी बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक रंगबिरंगे पोशाकों से सुसज्जित होकर डांडिया की धुन पर खूब थिरके। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां दुर्गा की स्तुति वंदना से हुआ। इसके बाद डांडिया से संबंधित एक से एक गाने बजे जिससे विद्यालय प्रांगण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही साथ स्वादिष्ट भोजन, सामूहिक नृत्य व थाली डेकोरेशन जैसे मनोरंजक खेलों का भी प्रबंध किया गया था।

उत्सव में बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावकों ने भी सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरपर्सन वंदना मिश्रा संस्थापक आलोक मिश्रा निर्देशिका रचना मल्होत्रा, डीपीएस आजाद नगर की प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष, डीपीएस बर्रा की प्रधानाचार्या जयंती मित्रा व डीपीएस – सर्वोदय नगर की हेड मिस्ट्रेस मंजू पासन उपस्थित थीं। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस अलका जोशी ने उत्सव में शामिल होने और इसे सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े