कन्याओं को मोक्ष दिलाने हेतु महिलाओं ने किया तर्पण

कानपुर: कन्याओं को मोक्ष दिलाने हेतु सरसैया घाट, सिविल लाइन्स पर एक अनूठे आयोजन में शहर की विदुषी महिलाएं उन अजन्मी बेटियों का तर्पण और पिंडदान करने एकत्रित हुईं, जिन्हें पुत्र मोह में गर्भ में ही मार दिया गया था। इस आयोजन का नेतृत्व युग दधीचि देहदान संस्थान के प्रमुख मनोज सेंगर ने किया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन महापौर जगतवीर सिंह द्रोण ने किया, जबकि विधायक नीलिमा कटियार ने कलश पूजन किया और स्वयं भी तर्पण किया।

अटल जी की पौत्री नंदिता मिश्रा और उनके पति सुमित मिश्रा ने देव दीपक का पूजन किया। पितृ दीप का पूजन डॉ. सीमा और डॉ. आनंद निगम ने किया। विशेष अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. प्रभा अवस्थी ने प्रयागराज से आकर अजन्मी बेटियों का तर्पण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख यजमान राजीव माहना, मनोज अग्रवाल और पं. शेष नारायण त्रिवेदी रहे। महा आरती सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र पांडेय और सीएमओ डॉ. वी. सी. रस्तोगी ने की। आयोजन में 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिनमें डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. अनीता गुप्ता, डॉ. नीलम त्रिवेदी, डॉ. अलका दीक्षित प्रमुख रहीं।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े