बस्ती: मिशन शक्ति अभियान के तहत 3 अक्टूबर 2024 को महिला थाना प्रभारी ने दिल्ली स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, बस्ती में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और महिला संबंधी कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट, दहेज अधिनियम, बाल संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1076, 1098, 181, 112, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जागरूक किया। छात्राओं को अपराधों के प्रति बिना डर के आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
