जैनुल आब्दीन
प्रयागराज: प्रो. राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जो कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के कृषि उद्यान विभाग में प्रोफेसर और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के संकायाध्यक्ष हैं, को एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्हें भारत के नीति आयोग के सलाहकार मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह मंडल देशभर के चुनिंदा विद्वानों को शामिल करता है, और प्रो. तिवारी का चयन विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
महाविद्यालय ने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
