कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं के साथ-साथ यौन हिंसा से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 और 1090 की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा, दहेज प्रथा, बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया।