श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटा नगर निगम

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्था के दृष्टिगत नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा सभी अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष के साथ नगर निगम कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत समस्त व्यवस्थाओं सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं सडक मरम्मत आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित जोनल अधिकारियों को नोडल नामित किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त द्वारा समस्त अधिकारियों के साथ सफाई तथा कूड़ा कलेक्शन के लिए नामित संस्था को निर्देशित किया गया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए। श्री कृष्ण जन्मस्थान के साथ साथ अन्य प्रमुख मंदिरों, मार्गों पर सफाई कर्मी की तैनाती शिफ्टवाईज करते हुए निरंतर सफाई कराई जाए। सफाई उपरांत एकत्रित होने वाले कूड़े को तत्काल उठवाते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाए। सफाई कर्मियों का रोस्टर तैयार कर लिया जाए, रोस्टर अनुसार की निश्चित स्थल पर सफाई कर्मी की सफाई हेतु तैनाती कर दी जाए।

निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं को निर्देशित किया गया समस्त मार्गों का सर्वे करा जाए, सर्वे उपरांत समस्त मार्गों की पैच मरम्मत कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव से पूर्व अनिवार्य रूप से करा दी जाए। आवश्यकतानुसार वॉल पेंटिंग कराई जाए। महाप्रबंधक जल, प्रभारी प्रकाश को निर्देशित किया गया कि हाईमास्ट लाइट, सेमी हाईमास्ट लाइट, मिनी हाइमास्ट लाइट की मरम्मत करा ली जाये। पर्व के दौरान कोई भी लाइट बन्द न पायी जाये। स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक करा लिया जाये। पूर्व में लगायी गयी तिरंगा लाइटों को ठीक एवं व्यवस्थित कराया जाये। इस हेतु रात्रि को दौरान समस्त मार्गों का निरीक्षण कर लिया जाए। मार्ग पर कभी भी अंधकार की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। आवारों गौवंश को पकड़ने का अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी प्रमुख चौराहों एवम तिराहे की सजावट किए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद – बैठक में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता सिविल मोद नारायण झा, अधिशासी अभियंता सिविल मो. रिजवान अहमद, सहायक अभियंता शशांक सिंह, अवर अभियंता मुनि देव, अवर अभियंता अरूण कुमार, अवर अभियंता उमेश सिंह, अवर अभियंता संदीप जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेन्द्र सिंह, जोनल सेनेटरी ऑफिसर श्री महेश चंद्र,समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ,गिराज इंचार्ज श्री राजेश यादव एवं नामित संस्था किंग सिक्योरिटी सर्विस तथा नेचर ग्रीन टूल्स एंड मशीन संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े