हर घर तिरंगा 3.0 अभियान के तहत डाकघरों से भी मिलेंगे तिरंगा ध्वज – पोस्टमास्टर जनरल 

READ MORE – बांग्लादेश संकट, हिंदुओं के साथ नफरती हिंसा और भारतीय सेक्युलर

वाराणसी। हर घर तिरंगा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से देश भर में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। अहमदाबाद मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ 3.0 अभियान में डाक विभाग द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही हैI इसके तहत सभी डाकघरों से तिरंगा ध्वज की बिक्री की जा रही है।

READ MORE – विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत के हितों को सही परिप्रेक्ष्य में रख रहे

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघर से बिक्री हेतु उपलब्ध तिरंगे की माप 20 X 30 इंच है, जिसे लोगों द्वारा मात्र ₹25/- रूपए में ख़रीदा जा सकता है तथा अपने घर पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल से भी 13 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज मँगवा सकते हैI

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग द्वारा विभिन्न स्कूल/ कॉलेजों, अस्पतालों, पुलिस लाइन, पीएसी, सैन्य बलों के कार्यालयों, कोर्ट-कचहरी आदि के साथ साथ सरकारी व निजी क्षेत्र के कार्यालयों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सम्पर्क कर हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डाक कर्मियों द्वारा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े