सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया

लखनऊ : लखनऊ महानगर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मंडल 5 की मंडल अध्यक्ष श्रीमती दिव्यांशी शुक्ला के नेतृत्व में एक सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष, आदरणीय श्रीमती गीता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके साथ जानकीपुरम प्रथम की पार्षद श्रीमती निशा तिवारी, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती ममता, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती राम सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडे, और महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री रीना चौरसिया ने भी विशेष रूप से सहभागिता की। इस अभियान में मंडल की सभी बहनों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

AM News
Author: AM News

Leave a Comment

  • buzz4ai
  • upskillninja
  • AI Tools Indexer
जरूर पड़े